Breaking
Sun. Jul 26th, 2026
Spread the love

अगले साल 2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले बीजेपी अपने संगठन को मजबूत कर रही है। पांच जिलाध्यक्षों में दो ओबीसी, एक में दलित, एक में वैश्य और एक में क्षत्रिय समुदाय से हैं।

बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट

दिलीप देव पटेल, अंबेडकर नगर

राम सकल पटेल, वाराणसी
काशीनाथ सिंह, चंदौली
रमेश प्रसाद गुप्ता, गोरखपुर महानगर
काली प्रसाद, देवरिया

बीजेपी ने समर्पित कार्यकर्ताओं पर जताया भरोसा

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी में राम सकल पटेल लंबे समय से पार्टी संगठन का कामकाज देख रहे थे। काशी नाथ सिंह भी चंदौली में बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पांच जिलों के नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पंकज चौधरी ने अम्बेडकर नगर, वाराणसी, चंदौली, गोरखपुर महानगर और देवरिया के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिलीप देव पटेल को अम्बेडकर नगर, राम सकल पटेल को वाराणसी, काशी नाथ सिंह को चंदौली, रमेश प्रसाद गुप्ता को गोरखपुर महानगर और काली प्रसाद को देवरिया का जिलाध्यक्ष घोषित किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *