Breaking
Tue. Jul 28th, 2026
Spread the love

मुख्यमंत्री का कहना है कि बदले गए नाम दिल्ली की विविध सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय विरासत को प्रतिबिंबित करते हैं। सरकार दिल्ली के विकास के साथ-साथ उसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली की पहचान और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कई मेट्रो स्टेशन, अस्पतालों आदि के नाम बदल दिए हैं। रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन अब ‘डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल’ कहलाएगा। इसके अलावा बेगमपुर (रोहिणी) में निर्माणाधीन खेल परिसर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम ‘अटल खेल परिसर’ रखा जाएगा। वहां पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।राज्य नामकरण प्राधिकरण (SNA) की चेयरपर्सन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हाल ही में दिल्ली सचिवालय में बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें इन प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक में दिल्ली के मुख्य सचिव, शहरी विकास विभाग के सचिव, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के प्रबंध निदेशक और दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के निदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *