Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

पीड़ित पति अरुण कुमार के मुताबिक, घर में हाल ही में हुई खेत की बिक्री और मकान के निर्माण कार्य के लिए करीब 3 लाख की नगद राशि रखी हुई थी, जिसे उनकी पत्नी अपने साथ समेट ले गई। नकदी के साथ-साथ वह घर में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण भी ले गई है, जिसमें कानों के कुंडल, सोने की चैन, दो अंगूठियां और मंगलसूत्र शामिल हैं। इस मामले का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि महिला अपने पीछे चार मासूम बेटियों को बेसहारा छोड़ गई है, जिनका अपनी मां के अचानक यूं चले जाने से रो-रोकर बुरा हाल है।उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पारिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक संविदा बिजलीकर्मी की पत्नी शादी के करीब 15 साल बाद अपनी चार मासूम बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ पड़ोसी प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति जब शाम को अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौटा, तो अंदर का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर की अलमारी में रखी नकदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। पीड़ित ने इस पूरी घटना की लिखित शिकायत हापुड़ एसपी कार्यालय में देकर न्याय की गुहार लगाई है।पूरे घटनाक्रम के मुताबिक, पीड़ित अरुण कुमार बिजली विभाग में संविदाकर्मी के रूप में तैनात हैं, जिनकी शादी 6 मार्च 2011 को प्रीति नामक महिला के साथ रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी। विगत 15 वर्षों से दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य चल रहा था। रोजमर्रा की तरह अरुण कल सुबह करीब 7:00 बजे अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, उस समय घर पर सब कुछ सामान्य था। लेकिन जब वे शाम को करीब 5:00 बजे ड्यूटी पूरी करके वापस घर लौटे, तो उन्हें अपनी पत्नी प्रीति घर पर नहीं मिली। जब उन्होंने घर के भीतर जाकर देखा तो अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। नगदी और जेवरात आदि गायब थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *