Breaking
Sun. Jul 26th, 2026
tramp
Spread the love

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘भारत मुझ पर 100 फीसदी विश्वास कर सकता है। अगर उन्हें कभी सहायता की जरूरत हो, तो वे जानते हैं कि किसको बुलाना है। हम अच्छा कर रहे हैं। हम रिकॉर्ड बना रहे हैं। हमारी इकोनॉमी रिकॉर्ड लेवल पर है, शेयर बाजार रिकॉर्ड लेवल पर है और भारत जो भी चाहता है, उसे पा सकता है। मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं। मार्को सबसे महान हैं। वे अमेरिका के इतिहास में सबसे महान विदेश मंत्री के तौर पर जाने जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी को मेरा हैलो कहिएगा और उन्हें बता दीजिएगा कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अभी भारत में हैं। दिल्ली में US इंडिपेंडेंस डे सेलिब्रेशन के दौरान भारत में US के राजदूत Sergio Gor ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया। इस दौरान हुई बातचीत में ट्रंप ने फोन पर बहुत बड़ी बात कही। डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि PM मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं नरेंद्र मोदी का बड़ा प्रशंसक हूं। भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *