Breaking
Sun. Jul 26th, 2026
Spread the love

ट्रंप ने कहा कि वह रविवार तक यह फैसला ले सकते हैं कि ईरान के साथ युद्ध दोबारा शुरू किया जाए या कोई समझौता किया जाए। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि स्थिति फिलहाल ’50-50′ की है। ट्रंप ने कहा कि वह विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अपने दामाद जारेड कुशनर के साथ बैठक करेंगे, जिसमें तेहरान की ओर से आए प्रस्ताव पर चर्चा होगी। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी ओहायो से वॉशिंगटन लौटकर इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के ताजा प्रस्ताव पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी तेहरान पहुंचे हुए हैं, जहां वह शांति समझौते की बारीकियों पर बातचीत कर रहे हैं। इसी बीच भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने नई दिल्ली में कहा कि बातचीत में कुछ प्रगति हुई है और लगातार काम जारी है। उन्होंने कहा, ‘संभव है कि आज देर रात, रविवार या अगले कुछ दिनों में कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।’ रूबियो ने साफ कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की नीति स्पष्ट है कि ईरान किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकता।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *