Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गांवों में 18 घंटे बिजली सप्लाई की जाए -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गांवों में 18 घंटे बिजली सप्लाई की जाए

यूपी में भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति को लेकर सीएम योगी के निर्देश को लेकर यूपीपीसीएल अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक की। सीएम के निर्देश पर यूपीपीसीएल अध्यक्ष ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। बैठक में भीषण गर्मी को देखते हुए बेहतर विद्युत आपूर्ति हेतु विशेष सजगता के निर्देश दिए हैं। रात्रि में अचानक लोड बढ़ने वाले क्षेत्रों में जांच अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती की शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में हैं। सीएम योगी रविवार सुबह दस बजे बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उत्तर प्रदेश में मौजूदा बिजली हालत को देखते हुए सीएम योगी बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बड़ी बैठक करेंगे। 1912 पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी देर रात्रि तक व्यवस्था की मॉनीटरिंग में लगाए गए हैं। वहीं, विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू रखने के लिए मध्यांचल प्रबंधन में एक और कदम उठाया। फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को बायोमैट्रिक अटेंडेंस से मुक्त किया गया है। वे 24 घंटे में कभी भी अपनी हाजिरी लगा सकते हैं।यूपी के कई जिलों में बिजली की किल्लत की शिकायतें आ रही हैं। बिजली कटौती से परेशान लोग प्रदर्शन तक कर रहे हैं। सीतापुर के संदना पावर हाउस में बिजली संकट को लेकर किसानों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। किसानों ने मांग की कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए वर्ना आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, बिजली की किल्लत को लेकर सीतापुर की बिसवां विधानसभा से भाजपा विधायक निर्मल वर्मा ने ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा को पत्र लिखा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *