Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

बुलडोजर एक्शन के दौरान कल कुछ लोगों ने विरोध भी किया था। लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया। कोर्ट ने कुछ दिन पहले ही अवैध कब्जे हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद रेलवे की टीम ने इलाके का सर्वे किया, लोगों को नोटिस दिया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई।महाराष्ट्र में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर अभियान जारी है। लगातार दूसरे दिन मुंबई के बांद्रा इलाके में पीले पंजे की मदद से अतिक्रमण को हटाने का काम चल रहा है। बीते मंगलवार को भी प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से सैकड़ों झुग्गियों को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को खाली कराया था। गरीब नगर इलाके में ये सभी लोग सरकारी जमीन पर कब्जा कर 40 साल से रह रहे थे।पश्चिमी रेलवे अदालत के निर्देशों का पालन करते हुए ये कार्रवाई कर रहा है। ये कार्रवाई मुख्य रूप से एक्टिव रेलवे ट्रैक के पास स्थित रेलवे सुरक्षा क्षेत्र में की जा रही है,इस 5 दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान का उद्देश्य 5 हजार 300 वर्ग मीटर रेलवे भूमि को खाली कराना है। बांद्रा इलाके में बुलडोजर अभियान 23 मई तक जारी रहेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *