Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
नितिन गडकरी ने कहा -राजनीति का नियम है कि एक रुपये का काम करो और 10 रुपये की पब्लिसिटी करो -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

नितिन गडकरी ने कहा -राजनीति का नियम है कि एक रुपये का काम करो और 10 रुपये की पब्लिसिटी करो

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि बारिश के पानी को जमा करने और बचाने के काम की जरूरत है । बारिश का पानी ही पानी का एकमात्र सोर्स है। बारिश का पानी बचाएं और वही पानी हमें बचाएगा, पानी को रोकना, जमा करना और बहने के वजह जमीन में रिसने देना, इन्हीं तीन बातों पर गांव की समृद्धि निर्भर करती है । पानी ही जीवन है और पानी ही गांव, गरीब, मजदूर, किसान के जीवन को बदल सकता है । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में आयोजित दो दिवसीय जल क्रांति परिषद को संबोधित करते हुए जल संरक्षण और जल प्रबंधन को गांवों की समृद्धि की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि  गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में और घर का पानी घर में रोकना जरूरी है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति का नियम है कि एक रुपये का काम करो और 10 रुपये की पब्लिसिटी करो। हमने 10 रुपये का काम किया लेकिन एक रुपये की भी पब्लिसिटी नहीं की।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उनके मित्र कहते हैं कि आप यह काम कर रहे हो उन्हें पता नहीं। दरअसल, राजनीति का नियम यह है कि 1 रुपये का काम करना और 10 रुपये की पब्लिसिटी करना। पर हमने यहां 10 रुपये का काम किया, 1 रुपये की भी जानकारी हमने नहीं दी। यह हमारी कमी रही। गडकरी ने कहा कि जल ही जीवन है कि समर्पित भावना के साथ सकारात्मक और निरंतर बनाए रखते हुए ,पूर्ति सिंचन समृद्धि कल्याणकारी संस्था ने विगत 25 वर्षों से जल संवर्धन एवं भूजल पूनभरण का कार्य निष्ठा पूर्वक किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *