Breaking
Sun. Jul 26th, 2026
Spread the love

के. राजन सिनेमा से जुड़े कार्यक्रमों में अपनी बेबाक बातों और विवादित टिप्पणियों के लिए जाने जाते थे। बताया जा रहा है कि 85 साल के के. राजन ने अड्यार नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। तमिल वनइंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, के. राजन ने चेन्नई में अड्यार पुल से नदी में छलांग लगा दी। बाद में फायर और रेस्क्यू टीम ने उनका शव बरामद कर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।तमिल सिनेमा के मशहूर के. राजन अक्सर यूट्यूब चैनलों और मीडिया आउटलेट्स से बात करते हुए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते थे। उनके अचानक निधन से सिनेमा जगत में मातम पसरा हुआ है। के. राजन 1980 के दशक से तमिल सिनेमा से जुड़े हुए थे। उन्होंने 1983 में सुरेश अभिनीत फिल्म ‘ब्रह्मचारीगल’ के साथ एक प्रोड्यूसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने बैनर ‘गणेश सिने आर्ट्स’ के तहत उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया और ‘उनाचिगल’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया, जिसमें अब्बास और कुणाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *