Breaking
Mon. Jul 27th, 2026
Spread the love

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो शेयर किया और नीट पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि NEET परीक्षा के लिए पिछले 2 साल में 22 लाख स्टूडेंट्स ने काफी मेहनत की लेकिन  उनकी मेहनत बर्बाद हो गई है। पूरा देश जानता है कि परीक्षा से दो दिन पहले WhatsApp पर NEET का पेपर बांटा जा रहा था। डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा था।  हिंदुस्तान के एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान जी कहते हैं कि मेरा कुछ लेना देना नहीं।NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक के मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला और कहा कि NEET के 22 लाख छात्रों के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने पीएम मोदी से मांग की है कि वे तुरंत शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लें।राहुल गांधी ने कहा कि कमेटी ने रेकमेंडेशन किया था कि विपक्ष के लोग कमेटी में बैठें लेकिन उसको उन्होंने डस्टबिन में फेंका। कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है, कोई जरूरत नहीं है। सच्चाई है कि आपने हिंदुस्तान का जो कोर है, जो सेंटर है उसको डैमेज किया है। राहुल गांधी ने कहा कि यह एक नेक्सेस है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *