Breaking
Fri. May 15th, 2026
Spread the love

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने जानकारी दी है कि जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी के साथ कारोबारी निशित पटेल ने कथित तौर पर 16.24 करोड़ रुपयों की ठगी की है। मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में निशीत पटेल,महेश पाटिल,रुपेश,सागर मेहता,देवेंद्र पड़वल और अन्य के खिलाफ BNS की धारा 318(4),319(2),336(2),336(3), 338,340(2),341(1),61(2)  और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हिंदी फिल्म अभिनेता जावेद  जाफरी की पत्नी हबीबा से करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक इस धोखाधड़ी मामले में बीएमसी के सहायक आयुक्त महेश पाटिल समेत कुल छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने खुद को बड़े बिल्डरों और सरकारी अधिकारियों से जुड़ा बताकर न केवल हबीबा जाफरी और उनके परिवार बल्कि कई अन्य कलाकारों, रिश्तेदारों और प्रभावशाली लोगों को भी करोड़ों रुपये के निवेश के नाम पर जाल में फंसाया। निशीत पटेल को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे 19 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *