Breaking
Sat. Jun 13th, 2026
Spread the love

सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने मंत्रियों और अधिकारियों को मेट्रो समेत पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक इस्तेमाल करने को कहा है। पहले चरण में सप्ताह में कम से कम एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग प्रयोग के तौर पर अपनाया जाएगा। इसके अलावा ज्यादातर मीटिंग्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अधिकारियों को बार-बार मुंबई न बुलाना पड़े।पीएम मोदी द्वारा सरकारी खर्च में कटौती एवम ईंधन और विदेशी मुद्रा बचाने की अपील के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को मुंबई में दो हाईलेवल मीटिंग की और कई अहम निर्देश जारी किए। इन  बैठकों में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री फडणवीस ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों के काफिलों में वाहनों की संख्या तत्काल प्रभाव से आधी की जाएगी। राज्य से बाहर के दौरों में तय सीमा से ज्यादा गाड़ियां शामिल नहीं होंगी और इसकी जिम्मेदारी संबंधित पुलिस कमिश्नल या एसपी की होगी।इसके साथ ही राज्य सरकार ने फिलहाल मंत्रियों और अधिकारियों के विदेशी दौरों पर रोक लगाने का फैसला किया है। जब तक बहुत जरूरी न हो सरकारी विमान और हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी। इसके बजाय रेग्युलर फ्लाइ्टस का इस्तेमाल करने का निर्देश दिए गए हैं। यानी सरकारी कामों में बहुत जरूरी होने पर ही हेलीकॉप्टर या विमानों का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *