Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान से भारी नुकसान पहुंचा- कई जगहों पर हुई मौत -
Breaking
Sat. Sep 19th, 2026

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान से भारी नुकसान पहुंचा- कई जगहों पर हुई मौत

कई जिलों में पेड़ उखड़ गए तो बिल्डिंगों की दीवारें भी गिर गई हैं। कई लोग कच्चे घर गिर जाने से मलबे में ही दब गए।फतेहपुर में तेज आंधी और तूफान से जिले में कई जगहों पर नुकसान हुआ है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, जबकि पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।प्रयागराज में बुधवार शाम आई तेज धूल भरी आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाई है। आंधी-तूफान से जुड़े हादसों में अब तक जिले में 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 5 महिलाएं, 4 बच्चे और आठ पुरुष शामिल हैं। सबसे ज्यादा सात मौतें हंडिया तहसील में दर्ज की गई हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार शाम और रात तेज आंधी-तूफान ने कहर बरपाया है। इस आंधी-तूफान से यूपी में अब तक 37 लोगों की मौत की खबर है। प्रयागराज, फतेहपुर, बदायूं और भदोही जिले में तेज आंधी-तूफान ने तबाही मचाई है। फतेहपुर कई बिल्डिंग्स की दीवारें गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। प्रयागराज में 17 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही भदोही में बुधवार को भारी बारिश के साथ आए शक्तिशाली तूफान के कारण 6 लोगों की मौत हो गई। कई जगहों पर पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं। बदायूं में तेज आंधी-तूफान से 5 लोगों की मौत हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *