Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
बेटे की आपराधिक हरकतों और मारपीट से परेशान होकर मां-बाप और भाई ने ही सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

बेटे की आपराधिक हरकतों और मारपीट से परेशान होकर मां-बाप और भाई ने ही सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी

यूपी के अमरोहा से ये घटना सामने आई है .बेटे की आपराधिक हरकतों और मारपीट से परेशान होकर मां-बाप और भाई ने ही सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, 9 मई के दिन ग्राम श्यामपुर के जंगल में युवक की लाश मिली थी. तभी से डिडौली पुलिस मामले की जांच कर रही थी. युवक के सिर पर चोट के निशान थे. युवक की पहचान दुष्यंत पुत्र पीतम सिंह के तौर पर हुई थी. मृतक नसीरपुर का रहने वाला था. मृतक के पिता पीतम सिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था.

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, मृतक दुष्यंत आपराधिक प्रवृत्ति का था. वह शराब भी पीता था. वह अपने माता-पिता, भाई-भाभी, दादा-दादी से गाली-गलौज और मारपीट तक करता था. उसकी हरकतों से परेशान होकर उसके भाई संकित, पिता पीतम सिंह और मां माया देवी ने हत्या की साजिश रची. परिवार ने 55 हजार रुपये जमा किए और ढैला नगला निवासी जोगेन्द्र उर्फ जोली को बेटे की सुपारी दे दी. वादा किया कि काम होने के बाद उसे 5 लाख रुपये भी दिए जाएंगे.

 8-9 मई की रात संकित, जोगेन्द्र और 2 अन्य लोगों ने मिलकर दुष्यंत की हत्या कर दी. शव श्यामपुर के जंगल में सूखी नहर में फेंक दिया. बता दें कि अब पुलिस ने संकित और पीतम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. मां माया देवी, सुपारी किलर जोगेन्द्र उर्फ जोली और 2 अन्य आरोपी फरार हैं. पुलिस टीमें तलाश में जुटी हैं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *