Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

प्रधानमंत्री रविवार सुबह, बेंगलुरु में ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ के वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगे और वहां मौजूद  लोगों को संबोधित करेंगे। वह बेंगलुरु मे स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नव-निर्मित ध्यान मंदिर का उद्घाटन करेंगे, जो आंतरिक शांति व समग्र कल्याण के लिए समर्पित एक ध्यान भवन है। इस दौरान पीएम मोदी ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की राष्ट्रव्यापी सेवा पहल भी शुरू करेंगे, जिनमें मानसिक कल्याण, ग्रामीण विकास, प्राकृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन पर केंद्रित पूरे वर्ष चलने वाली परियोजनाएं शामिल हैं।

बेंगलुरू का दौरान खत्म होने के बाद वह हैदराबाद जाएंगे और लगभग 9,400 करोड़ रुपये मूल्य की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन व राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद हैदराबाद में स्थित सिंधु अस्पताल राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार से तीन राज्यों के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे 10 और 11 मई को कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वह हैदराबाद में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में भी भाग लेंगे।  दो आधिकारिक बयानों में कहा गया है कि पीएम मोदी बेंगलुरु में ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे और तेलंगाना में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *