Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

संबोधन के दौरान सीएम ने एक महत्वपूर्ण कानूनी जीत का भी जिक्र किया और बताया कि कांग्रेस और अकाली दल के बहकावे में आकर एक व्यक्ति ने इस सख्त कानून के खिलाफ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।हाईकोर्ट ने न केवल उस याचिका को रद्द किया, बल्कि याचिकाकर्ता पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कानून को अब कोई भी चुनौती देकर रद्द नहीं करवा सकता, क्योंकि इसे सरकार द्वारा लागू करने के बाद राज्यपाल ने भी अपनी मंजूरी दे दी है।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के विरुद्ध बनाए गए सख्त कानून के उपलक्ष्य में आयोजित ‘शुकराना यात्रा’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए बेअदबी की घटनाओं पर पिछली सरकारों की ढिलाई और वर्तमान सरकार की सख्ती पर बात की। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब में लंबे समय से शरारती तत्व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं, लेकिन उचित और सख्त कानून नहीं होने के कारण वे बच निकलते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। अब आम आदमी पार्टी की सरकार ने ऐसा मजबूत कानून तैयार किया है जिसके तहत गुरु साहिब की बेअदबी करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *