Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

लाइव टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में रितेश देशमुख ने बताया कि सलमान खान, अभिषेक बच्चन और कई कलाकारों के साथ उनका रिश्ता सिर्फ काम तक नहीं है. उनके बीच प्यार, भरोसा और सम्मान भी जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा, ‘कुछ रिश्तों को शब्दों में बताना मुश्किल होता है. अगर कभी अभिषेक और सलमान मुझे किसी काम के लिए बुलाएंगे, तो मैं बिना सोचे समझे एक बार में ही चला जाऊंगा. अभिषेक ने भी बिना अपना किरदार जाने इस फिल्म के लिए हां कर दिया था. 23 साल इस इंडस्ट्री में मैंने जो प्यार और भरोसा कमाया है, वही इस फिल्म की ताकत है.हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक अच्छी कमाई कर ली है. फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी दिखाई गई है, जिसे लेकर दर्शकों में भी बहुत उत्साह देखा गया. इसी बीच हाल ही में रितेश देशमुख ने खुलासा किया कि कई सितारों ने इस फिल्म को फ्री में काम किया है.उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि सलमान खान, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, फरदीन खान, बोमन ईरानी, जेनेलिया देशमुख और खुद मैंने भी इस फिल्म के लिए बिना पैसे लिए काम किया है. इस खुलासे के बाद हर कोई उनकी दोस्ती और प्यार की तारीफ कर रहा है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *