Breaking
Sun. Jul 26th, 2026
Spread the love

भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कुल 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है. इसमें प्रधानमंत्री मोदी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ कई पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हैं.भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद मनोज तिवारी को भी जगह दी गई है. ऐसे में आगामी दिनों में सीएम रेखा गुप्ता और सांसद मनोज तिवारी पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे.बता दें कि बिहार चुनाव के बाद यह दूसरा मौका है जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है. इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में भी दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने बतौर स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार किया था. उल्लेखनीय है कि शनिवार को ही रेखा गुप्ता पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर जिले की आठ विधानसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होकर दिल्ली लौटी हैं. अब उनके स्टार प्रचारक बनने के बाद अलग-अलग जिलों में भी चुनावी जनसभाएं तय होने की संभावना है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *