Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा -कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा -कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है

दिल्ली :मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने एक कंट्रोल रूम (011-23379836 और 8383824659) स्थापित किया है, जो लगातार निगरानी कर रहा है. साथ ही शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर रहा है. विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर कई मामलों को दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को भेजा गया, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर 22 छापेमारी की.

दिल्ली सरकार ने LPG कालाबाजारी पर सख्त रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानीवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दिल्ली में घरेलू और वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह स्थिर, पर्याप्त और नियंत्रण में है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजधानी में एलपीजी या किसी भी अन्य ईंधन की कोई कमी नहीं है. मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट में न आएं तथा संयम बनाए रखें.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि 3 अप्रैल को दिल्ली भर में कुल 1,11,504 एलपीजी बुकिंग दर्ज की गईं, जबकि तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा मिलकर 1,26,379 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई, जो बुकिंग से काफी अधिक है. उन्होंने कहा कि लंबित बैकलॉग को तेजी से खत्म किया जा रहा है और आपूर्ति श्रृंखला सुचारू रूप से काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने बताया कि इन निरंतर प्रयासों के चलते वर्तमान में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की औसत डिलीवरी समय 4.37 दिन हो गया है, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर और विश्वसनीय तरीके से उनके घर तक गैस सिलेंडर उपलब्ध हो रहे हैं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *