Breaking
Sun. Jul 26th, 2026
Spread the love

भूकंप के झटके पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.9 रही। जम्मू-कश्मीर के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 150 किलोमीटर अंदर था।दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की रात भूकंप के झटके महसूस हुए। इससे लोग डर के घरों के बाहर आ गए।भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में था। भूकंप के झटके चार देशों भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश था। गाजियाबाद के एक स्थानीय निवासी का कहना है, “जब हमने भूकंप महसूस किया, तब बारिश हो रही थी। यह कोई बड़ा भूकंप नहीं था। फिर मैं स्थिति का जायजा लेने के लिए बाहर आया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *