Breaking
Sun. Jul 26th, 2026
Spread the love

बैठक में शामिल शहर के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से सख्ती से कहा गया कि कोई भी सार्वजनिक रूप से किसी विधायक, अध्यक्ष या नेता की बुराई न करें। किसी के सार्वजनिक बयान जारी कर देने से पार्टी और संगठन की छवि धूमिल होती है। अगर किसी को नेता से शिकायत है तो हाई कमान को लिखकर भेजें। इस पर जांच कराई जाएगी।आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ में हुई बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्षों को चेतावनी दी कि वे किसी को टिकट दिलाने का ठेका न लें। अगर शिकायत मिली तो फिर खैर नहीं है। यह भी कहा कि अगर किसी जिलाध्यक्ष को चुनाव लड़ना है तो वह चुपचाप अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दे और उन्हें बताए। इस पर विचार किया जाएगा। खुद से अपने आप को प्रत्याशी घोषित न करे। बैठक में सपा महानगर और ग्रामीण के जिलाध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्ष भी बुलाए गए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *