Breaking
Sun. Jul 26th, 2026
Spread the love

दिल्ली :आप ने गुरुवार को राज्यसभा सचिवालय को लिखे पत्र में जानकारी दी कि राघव चड्ढा की जगह अब उद्योगपति से सांसद बने अशोक मित्तल को पार्टी का नया उपनेता नियुक्त किया गया है। मित्तल अब उच्च सदन में पार्टी की रणनीति और समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह फैसला इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि राघव को लंबे समय तक पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिना जाता रहा है। वे राष्ट्रीय स्तर पर आप की आवाज भी माने जाते थे। ऐसे में अचानक उन्हें जिम्मेदारियों से हटाना कई सवाल खड़े करता है।आम आदमी पार्टी ने अपने प्रमुख राज्यसभा सांसद व पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के करीबी रहे राघव चड्ढा को बड़ा झटका देते हुए उन्हें उच्च सदन में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से अनुरोध किया है कि चड्ढा को सदन में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए। इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *