ये मामला 2012 में राजेश खन्ना के निधन के बाद से ही चल रहा था. अनीता आडवाणी का दावा था कि वो लंबे समय तक उनके साथ रिश्ते में थीं और उनका रिश्ता शादी जैसा था. उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि राजेश खन्ना की मौत के बाद उन्हें उनके बंगले ‘आशीर्वाद’ से बाहर निकाल दिया गया.
एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को एक्ट्रेस अनीता आडवाणी की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को कानूनी तौर पर ‘शादी’ का दर्जा देने की मांग की थी.
लंबे समय से चल रही इस कानूनी लड़ाई में अनीता ने निचली अदालत (डिंडोशी सिविल कोर्ट) के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसने उनके केस को तकनीकी आधार पर रद्द कर दिया था.


