Breaking
Sun. Jul 26th, 2026
Spread the love

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज तक के कार्यक्रम विकसित उत्तराखंड के मंंच पर कहा कि राज्य में यूसीसी बनने का असली श्रेय यहां की जनता को जाता है, जिन्होंने लगातार दो बार बीजेपी को सेवा करने का मौका दिया.

UCC की कहानी बताते हुए सीएम धामी ने कि 2022 में जब हम चुनाव में गए तो 12 फरवरी 2022 को मैंने घोषणा की हमारी सरकार बनते ही हम UCC का कानून बनाएंगे.

उन्होंने कहा, “उत्तराखंड में एक मिथक बना हुआ था कि यहां हर बार चुनाव होता है और सरकार बदल जाती है. तो उत्तराखंड में UCC लागू करने का श्रेय मैं जनता को देता हूं. जनता ने ये परिपाटी तोड़ी और पहली बार हमें फिर से सरकार में आने का मौका दिया. और अपने पहले मंत्रिमंडल की बैठक में UCC पर फैसला लिया और सभी से चर्चा करने के बाद, धार्मिक संगठनों से मिलने के बाद UCC का ड्राफ्ट बना और विधानसभा से पारित करने के बाद ये कानून बना. शुरूआत में बहुत सारी अफवाहें थीं, शंकाएं थी, कुछ लोगों ने कहा कि कुछ विशेष लोगों को टारगेट किया जा रहा है. कुछ लोगों ने भ्रांति फैलाने की कोशिश की. एक साल से ज्यादा होने के बाद ये सफलतापूर्वक चल रहा है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *