Breaking
Sun. Jul 26th, 2026
Spread the love

हाल ही में एक्ट्रेस ने सर्जरी करवाई है. उन्हें ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर है. इस खबर ने आते ही उनके फैंस और इंडस्ट्री को हैरान कर दिया. एक्ट्रेस ने 27 मार्च को अपने ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोसिस और उसके बाद की जर्नी पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की. एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनकी कठिन जर्नी की झलक देखने को मिल रही है. फोटो में एक्ट्रेस अस्पताल के बेड पर हैं. इसके साथ उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी कमजोरी, ताकत और उस शांत जिजिविषा के बारे में बात की, जो आगे बढ़ने के लिए जरूरी है. उन्होंने अपनी लड़ाई और उस प्यार के बारे में ईमानदारी से बताया, जो उन्हें लगातार सहारा देता है. एक्ट्रेस ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जब मुझे पहली बार अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला, तो मुझे आज भी याद है कि अस्पताल में हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट सेंटर के बाहर मैं बिल्कुल अकेली थी और फूट-फूटकर रो पड़ी थी. मैं हिम्मत नहीं रख पाई. मुझमें कोई ताकत नहीं बची थी. आज भी जब लोग मुझसे पूछते हैं कि तुम्हें यह कैसे हो गया, तुम तो इतनी फिट हो, वगैरह-वगैरह. सच कहूं तो मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं होता.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘दर्द सिर्फ शारीरिक नहीं था, बल्कि मानसिक और भावनात्मक दर्द तो बिल्कुल असहनीय था. मैं कई बार टूटकर बिखर गई, कभी अकेले में, तो कभी अपने दोस्तों के सामने, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया और मुझे संभाला. लेकिन कई दिन ऐसे भी आए, जब मैंने खुद को फिर से संभाला और यह पक्का किया कि मैं हार नहीं मानूंगी.’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *