Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

समझौते के दौरान पति ने बताया कि उसकी पत्नी झिंझाना क्षेत्र के एक युवक के संपर्क में है और अब उसी के साथ रहना चाहती है। महिला ने भी मौके पर मौजूद लोगों के सामने इस बात को स्वीकार करते हुए प्रेमी के साथ आगे जीवन बिताने की इच्छा जताई।

शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में पति पत्नी के विवाद का एक अनोखा मामला सामने आया है। महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताते हुए पति से तलाक की मांग की, जिसके बाद कैराना तहसील में समझौते के दौरान पति ने पत्नी को तलाक देकर उसे आजाद कर दिया।जानकारी के अनुसार झिंझाना थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी करीब पांच वर्ष पहले सिसौली थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। मामले को लेकर कैराना तहसील में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *