Breaking
Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

गोरखपुर। इटावा के आरोपित प्रीतम निषाद को कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।फर्जी आइएएस बनकर युवती से शादी करने वाले इटावा के आरोपित प्रीतम निषाद को कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस को आरोपित का लोकेशन बुंदेलखंड में क्षेत्र में मिली थी। इसके बाद मोहद्दीपुर चौकी प्रभारी रवि प्रकाश समेत अन्य पीछा करते हुए जालौन के कालपी रेलवे स्टेशन के पास से उसे दबोच लिया।

पुलिस की जांच में आरोपित बीएससी पास है, अब तक उसने दो शादी की है, पहली शादी दूर के रिश्ते में मामा की लड़की से किया था। वर्ष 2022 में यूपीएसएसी का परिणाम आने के बाद इसने फर्जी तरीके से एडिट कर अपना नाम बढ़ा लिया। फिर आइएएस बनकर लोगों से ठगी करने लगा। पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में एसपी सिटी निमिष पटेल ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक युवती के पिता ने कैंट थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया था कि इटावा जिले के बकेवर थाना के अन्दावा की मड़इया मलहान निवासी प्रीतम निषाद उर्फ अर्जुन सिंह ने फर्जी आइएएस बनकर उनकी बेटी से शादी की। दहेज के रूप में 15 लाख रुपये नकद और अन्य सामान लिए।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *