Breaking
Sun. Jul 26th, 2026
Spread the love

मुंबई से यह मामला सामने आया है.मुंबई से सटे नालासोपारा में रेबीज के संक्रमण के कारण 9 साल की बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक बच्ची का नाम कशिश सहानी है. करीब छह महीने पहले एक आवारा कुत्ते के नाखून से उसके हाथ पर खरोंच लग गई थी. अगले दिन उसे इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन इंजेक्शन के डर से उसका इलाज पूरा नहीं हो सका. घाव जल्दी भर जाने के कारण परिवार ने भी आगे इस पर ध्यान नहीं दिया.

कशिश की तबीयत कुछ दिनों पहले अचानक बिगड़ने लगी. उसने खाना-पीना छोड़ दिया. स्थिति गंभीर होते ही परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों उसे बचा नहीं सके. मेडिकल रिपोर्ट में मौत का कारण रेबीज संक्रमण बताया गया है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *