Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ मिलकर बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। एआइएमआइएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को यह घोषणा की।

ओवैसी ने कहा, मैं 25 मार्च को कोलकाता में हुमायूं कबीर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा क‍ि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ेगी. ओवैसी ने कहा- ये फैसला लिया है बंगाल में हुमायूं की पार्टी के साथ अलायंस करेंगे. मजलिस के उम्मीदवार उसका हिस्सा बनकर चुनाव में हिस्सा लेंगे. हमारा नुमायेंदे मुल्क के कोने कोने में कामयाब होकर गरीब की आवाज उठाएं. ममता बनर्जी बंगाल में हैं, 30 फीसदी मुस्लिम की आबादी है, लेकिन 5 लाख के करीब बैकवर्ड क्लास सर्टिफिकेट को कैंसिल कर दिया गया. बहुत सी नाइंसाफियों की कहानियां भी हैं, मालदा में पंचायत इलेक्शन में मजलिस को 60 हजार वोट मिले थे, हम इस कहानी को आगे बढ़ाएंगे.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *