दिल्ली के साउथ-वेस्ट जिले के महिपालपुर इलाके में पुलिस ने एक बड़े अवैध LPG सिलेंडर होर्डिंग और ब्लैक मार्केटिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है. AATS टीम ने इस कार्रवाई में तीन आरोपियों कृष्ण, दिनेश साहू और मिथिलेश को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से कुल 74 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं, जिनमें 70 घरेलू और 4 कमर्शियल सिलेंडर शामिल हैं. इसके अलावा एक टाटा ऐस गोल्ड गाड़ी, वज़न मापने की मशीनें और गैस ट्रांसफर करने का उपकरण भी जब्त किया गया है.


