Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

एक अप्रैल से फ्लाइट की टिकट महंगी हो सकती है. खुद उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इसके संकेत दे दिए हैं.

दरअसल, जब भी कहीं युद्ध होता है, तो सबसे पहले कच्चे तेल के दाम बढ़ते हैं. ईरान और उसके आस-पास के देशों में मचे घमासान से पूरी दुनिया में तेल की सप्लाई पर संकट आ गया है. ऐसे में उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू का कहना है कि इस जंग की वजह से विमान के ईंधन (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की कीमतें बढ़ेंगी. ये कीमतें हर महीने की पहली तारीख को तय होती हैं, इसलिए उनका असली असर हमें 1 अप्रैल से दिखाई देगा.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *