Breaking
Thu. Mar 19th, 2026
Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंटकर उनके नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए भारतीय जागृति मिशन तथा चौहान एकता महासभा के तमाम पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर सांसद रामशिरोमणि वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी उपस्थित थे।

भारतीय जागृति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम साहू, राष्ट्रीय सचिव के.टी. तिवारी, शशिकांत गांधी, पुल्ली गुप्ता, संस्थापक सुरेश गुप्ता दिल्ली, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील गुप्ता जिलाध्यक्ष अमेठी सज्जन कुमार पाठक, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा0 चिन्ताराम साहू सहित चौहान एकता महासभा के संयोजक राजकुमार चौहान, उपाध्यक्ष दिनेश चौहान, अरुण कुमार वर्मा एड.लीगल एडवाइजर तथा अमरजीत आदि सभी ने समाजवादी पार्टी को मजबूती देने और 2027 के चुनाव में श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *