Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सलमान खान से मुलाकात की.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुंबई में आयोजित क्रिएटिव इकॉनोमी समिट में शामिल होने पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में उन्होंने अपनी बात भी रखी. समिट के बाद अखिलेश यादव फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की. हालांकि इस दौरान उनकी मुलाक़ात सलमान खान के पिता सलीम खान से नहीं हुई है. उन्होंने ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर कीं और इसके साथ कैप्शन में लिखा- ‘मुंबई मिलन!’

सलमान खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से भी बात की और बताया कि वो अभिनेता के पिता की तबीयत की जानकारी लेने आए थे. उन्होंने उम्मीद जताई कि वो जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटेंगे. अखिलेश यादव ने कहा- “मैं उनके (सलमान खान) पिताजी से तो नहीं मिला हूं क्योंकि वो अस्पताल में थे. लेकिन, उनके स्वास्थ्य के बारे में मैंने सलमान खान जी से पूछा और उनकी जानकारी ली. हमें उम्मीद है कि वो बहुत जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटेंगे.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *