Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

एक्ट्रेस प्रवीना के निधन की दुखद सूचना उनके परिवार द्वारा अभिनेत्री के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी गई है। इसमें लिखा है, ‘बहुत दुख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि प्रवीना देशपांडे ने 17 फरवरी 2026 को दुनिया को अलविदा कह दिया’। अभिनेत्री का अंतिम संस्कार मंगलवार 17 फरवरी को मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित चकला पारसीवाड़ा में एक हिंदू श्मशान घाट में किया गया। प्रवीना की उम्र 60 वर्ष थी। अभिनेत्री प्रवीना देशपांडे कैंसर के खिलाफ जंग हार गईं। आज मंगलवार 17 फरवरी को उनका निधन हो गया। प्रवीना मराठी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री थीं। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया। सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ में उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाकर काफी लोकप्रियता बटोरी। आखिरी बार उन्हें इमरान हाशमी सीरीज ‘तस्करी’ में देखा गया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *