उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कुछ दिन पहले कांग्रेस को अलविदा बोल दिया था और अब वह समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं माना जा रहा है कि वह 15 फरवरी को समाजवादी पार्टी का दामन थामेंगे. नसीमुद्दीन सिद्दिकी बहुजन समाज पार्टी की जब सरकार थी उसमें मंत्री थे और काफी वक्त पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे कांग्रेस में आपसी मनमुटाव की खबरें सामने आ रही थी जिसके बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़ दी और अब वह समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं.


