मशहूर गायक उदित नारायण के खिलाफ बिहार के सुपौल महिला थाने में एक गंभीर शिकायत दी गई है। उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने विवाह में कथित धोखाधड़ी और मानसिक-सामाजिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए पति, देवर समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।बॉलीवुड के फेमस सिंगर उदित नारायण कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों का सामना कर चुके हैं. उनकी पहली पत्नी रंजना झा पहले उनपर धोखा देने समेत कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. एक बार फिर से रंजना झा ने उनके खिलाफ केस किया है. उन्होंने उदित नारायण पर काफी गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि धोखे से उदित नारायण ने उनका गर्भाशय निकलवा दिया था. रंजना झा ने उदित नारायण के खिलाफ बिहार के सुपौल जिले में एक महिला थाने में मामला दर्ज करवाया है.


