Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

मुंबई: सुपरहिट फिल्म ‘भागम भाग’ के सीक्वल ‘भागम भाग 2’ से गोविंदा बाहर हो गए हैं और उनकी जगह दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की एंट्री हुई है। अभिनेता परेश रावल ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि अक्षय कुमार और मनोज बाजपेयी की यह नई जोड़ी दर्शकों के लिए एक अनोखा कॉम्बिनेशन होगी।

परेश रावल ने यह भी खुलासा किया कि वह इस सीक्वल में डबल रोल निभाते नजर आएंगे। हालांकि उन्होंने गोविंदा के फिल्म का हिस्सा न होने पर दुख जताया और कहा कि उनकी कमी जरूर खलेगी, लेकिन फिल्म के नए स्वरूप को लेकर वह काफी उत्साहित हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *