Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

इस कार्यक्रम की स्क्रीनिंग संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में होगी, जहां करीब 250 छात्र मौजूद रहेंगे. इस दौरान कई सांसद भी वहां रहेंगे. सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधा संवाद करते नजर आएंगे. इस कार्यक्रम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक करीब 4.5 करोड़ लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. इनमें 4.19 करोड़ छात्र, लगभग 25 लाख शिक्षक और 6 लाख से ज्यादा अभिभावक शामिल हैं. हर साल तालकटोरा स्टेडियम में होने वाला यह कार्यक्रम इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में किया जा रहा है. पीएम मोदी देश के अलग-अलग हिस्सों के छात्रों से पहले ही मुलाकात कर चुके हैं तो कुछ छात्रों को तो प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मिलने का मौका भी मिला है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *