Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

यूपी के उन्‍नाव में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर वैवाहिक कार्यक्रम से शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर को टक्‍कर मारने के बाद भागने के प्रयास में कुचल दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्‍नी और उनके दोनों बच्‍चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।

अजगैन कस्‍बा में रहने वाले 35 साल के गुरचरण अपने परिवार के साथ लखनऊ के बंथरा इलाके में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से वापस आते समय बाइक पर 33 वर्षीय पत्‍नी रीतू,9 साल की बेटी अनुराधा और छह साल का बेटा रुद्र सवार थे। 15 वर्षीय बड़ी बेटी नैंसी पीछे आ रहे रिश्‍तेदार की बाइक पर बैठी थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *