क्यूबा को तेल बेचने वाले देशों पर नए टैरिफ लगाए जाएंगे। ट्रंप ने इससे जुड़े एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन कर दिए हैं। ट्रंप का यह कदम उनकी क्यूबा पर दबाव बढ़ाने की नीति के तहत आया है। इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला में हमला करते हुए तब के देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया था। इसके बाद से ट्रंप ने बार-बार निकोलस मादुरो के करीबी सहयोगी क्यूबा नेतृत्व के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, वाइट हाउस ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए, जिसमें क्यूबा को लेकर राष्ट्रीय इमरजेंसी घोषित की गई है। साथ ही उन देशों के सामानों पर टैरिफ लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जो क्यूबा को किसी भी तरह से तेल बेचते हैं। हालांकि बयान में टैरिफ रेट या ऐसे देशों का नाम नहीं बताया गया है, जिन पर अमेरिकी टैरिफ लग सकते हैं।


