Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

एनर्जी वीक के नए एडिशन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी का स्वागत किया है और उन्होंने इस पर खुशी जताई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनर्जी वीक के नए एडिशन में गोवा में दुनिया के करीब 125 देशों के प्रतिनिधि जुटे हैं। आप एक एनर्जी सुरक्षित और टिकाऊ भविष्य पर चर्चा करने भारत आए हैं। मैं आप सभी का स्वागत अभिनंदन करता हूं। इंडिया एनर्जी वीक बहुत कम समय में संवाद और कार्य का एक ग्लोबल प्लैटफ़ॉर्म बन कर उभरा है। आज एनर्जी सेक्टर के लिए भारत बड़े अवसरों की धरती है। भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है…भारत, दुनिया की डिमांड की पूर्ति के लिए भी बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराता है। आज हम, दुनिया में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के टॉप 5 निर्यातकों में से एक हैं। दुनिया के 150 से भी ज़्यादा देशों तक हमारी एक्सपोर्ट कवरेज है। भारत की ये क्षमताएं आपके बहुत काम आने वाली हैं। इसलिए, एनर्जी वीक का यह प्लेटफॉर्म हमारी पार्टनरशिप को एक्सप्लोर करने का उपयुक्त स्थान है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *