वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशि थरूर पूर्व में भी पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं और एक बार फिर से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है.कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जिससे पार्टी से उनकी दूरी की चर्चाएं तेज हो गई हैं. थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को बेहद सम्मान की दृष्टि से देखते हैं. उन्होंने याद दिलाया कि 2016 में अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारतीय संविधान को अपना पवित्र ग्रंथ बताया था.


