एमआईएम के वरिष्ठ नेता इम्तियाज जलील ने पार्षद सहर शेख के बयान का समर्थन किया है.
महाराष्ट्र निकाय चुनाव के बाद एआईमआईएम की पार्षद सहर शेख के बयान पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. अब इस बीच उनकी पार्टी सहर शेख के सपोर्ट में उतर गई है. पार्टी के महाराष्ट्र प्रमुख इम्तियाज जलील ने पार्षद सहर शेख के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि सहर शेख का बयान पार्टी का बयान है और हम आने वाले दिनों में पूरे महाराष्ट्र को हरा कर देंगे.


