Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
पैसों की तंगी के कारण मां ने अपने ही 6 साल के मासूम बेटे को महज 95 हजार रुपये में बेच दिया -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

पैसों की तंगी के कारण मां ने अपने ही 6 साल के मासूम बेटे को महज 95 हजार रुपये में बेच दिया

पैसों की तंगी ने एक मां को इस कदर मजबूर कर दिया कि उसने अपने ही 6 साल के मासूम बेटे को महज 95 हजार रुपये में बेच दिया.उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. राहत की बात यह रही कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया.

जानकारी के अनुसार, 21 जनवरी को बृजेश कुमार पुत्र सुकुरु, निवासी खरौना थाना पश्चिम शरीरा ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी पत्नी ममता देवी ने उनके 6 साल के बेटे को कहीं बेच दिया है. इस तहरीर पर पुलिस ने धारा 143(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया.

पुलिस पूछताछ में ममता देवी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसे पैसों की सख्त जरूरत थी. इसी कारण उसने अनिता शुक्ला के जरिए अपने बेटे को एक अज्ञात व्यक्ति को 95 हजार रुपये में बेच दिया. इस रकम में से 22 हजार 700 रुपये उसके पास बचे थे, जबकि बाकी पैसे खर्च हो चुके थे.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *