Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म होगा। इस बात के एक-दो दिन में ही अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेगा। इस आशय का संदेश पुतिन को भेज दिया गया है।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बैठक के बाद कंपनी यह बात कही.

ट्रंप ने यह बात दावोस से वाशिंगटन के लिए रवाना होने से पहले कही है। ट्रंप ने कहा, उनकी राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बैठक अच्छी रही है। बाद में जेलेंस्की ने भी मुलाकात को सकारात्मक बताया।उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ वार्ता उनके देश (यूक्रेन) के पक्ष में रही। इस बैठक से इतर यूक्रेन के अधिकारियों के दल ने अमेरिकी प्रतिनिधियों से वार्ता की। अमेरिकी दल की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद स्थितियां सकारात्मक रहीं तो अमेरिका, रूस और यूक्रेन के अधिकारी यूएई में मिलेंगे। तीनों देशों के अधिकारियों की यह पहली मुलाकात होगी। इस बैठक के इसी सप्ताह होने की संभावना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *