Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सपा पर बड़ा सियासी हमला

बागपत। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जनपद के दौरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं को 2027 के लिए तैयार कर गए। वे सपा और कांग्रेस को परिवारवादी पार्टियां बताते हुए भाजपा और उनके बीच का अंतर भी साफ समझा गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मुस्लिम समाज सपा को छोड़ दे तो यह दो टके की पार्टी रह जाएगी।सपा अपना प्रधान तक नहीं जिता पाएगी। मुसलमानों को भी ये केवल डराकर वोट लेते हैं। सपा कभी काम के नाम पर वोट नहीं मांग पाएगी। उन्होंने अखिलेश यादव के ”37 सांसद 2027 जिताएंगे” वाले बयान पर कहा कि अखिलेश दिन में सपने देखते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *