Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
विपक्षी दलों के नेताओं की छवि खराब करने के लिए भाजपा दुष्प्रचार कर रही है: अखिलेश यादव -
Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

विपक्षी दलों के नेताओं की छवि खराब करने के लिए भाजपा दुष्प्रचार कर रही है: अखिलेश यादव

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से मदद करें। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। मतदाता सूची के चल रही एसआईआर की प्रक्रिया को गंभीरता से लेना है। भाजपा की चालाकी से सतर्क रहना है। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा कोई चाल काम नहीं करेगी। समाजवादी पार्टी की बढ़ती ताकत से भाजपा घबराई हुई है। 2026 की मेहनत से 2027 में सफलता मिलेगी।

बुधवार को समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर में निर्वाचन आयोग की साख दांव पर है। ग्राम पंचायत और विधानसभा -लोकसभा में मतदाताओं की संख्या में अन्तर क्यों है।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। वह नकारात्मक चरित्र की पार्टी है। विपक्षी दलों के नेताओं की छवि खराब करने के लिए भाजपा दुष्प्रचार कर रही है। समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं को भाजपा के कुप्रचार से सावधान रहना है। विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का गणित परफेक्ट है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। जनता के हित में काम होगा। महिलाओं को प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये देकर मदद की जाएगी। किसानों, नौजवानों के लिए फैसले होंगे। प्रदेश का विकास होगा।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर तरफ लूट मची है। प्रदेश में नशे का कारोबार फैला है। भाजपा के सत्ता के संरक्षण में भ्रष्टाचारी प्रदेश को लूट रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *