Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने सपा नेता शिवपाल यादव के ब्राह्मण समाज को सपा से जोड़ने वाले बयान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि सपा की चार बार सरकार रहने के बावजूद ब्राह्मणों के लिए क्या किया गया। राजभर ने आरोप लगाया कि नियुक्तियों में सिर्फ यादव समाज को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर सपा सच में ब्राह्मण हितैषी है तो 2027 के चुनाव से पहले घोषणा करे कि समाजवादी पार्टी ब्राह्मण को मुख्यमंत्री बनाएगी और बड़ी संख्या में ब्राह्मण उम्मीदवार उतारेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *