अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस के सिनसिनाटी स्थित घर पर रात में हमला हुआ, जिसमें कई खिड़कियां टूट गईं. इसके बाद सीक्रेट सर्विस और लोकल पुलिस ने इस हमले पर तुरंत कार्रवाई की. सोमवार तड़के सीक्रेट सर्विस के एजेंट ईस्ट वॉलनट हिल्स स्थित घर पहुंचे और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है.


