Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

आबकारी विभाग के अनुसार 30 और 31 दिसंबर को लगभग 35 करोड़ रुपए की शराब बिक गई, जबकि चार लाख लीटर से अधिक शराब खरीदी गई. यह आंकड़ा पिछले सालों की तुलना में कई गुना अधिक है.नोएडा में नववर्ष के अवसर पर लोगों ने जमकर जश्न मनाया और शराब की बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि आम दिनों में नोएडा में शराब की बिक्री 7-8 करोड़ रुपए की होती है, वहीं वीकेंड पर यह लगभग 12 करोड़ तक पहुंच जाती है. लेकिन नए साल के जश्न में बिक्री में अचानक भारी उछाल आया.

नए साल की खुशियों में नोएडा के लोग जमकर जाम का आनंद लेने में पीछे नहीं रहे. आबकारी अधिकारी ने बताया कि इस बार बिक्री पिछले वर्षों की तुलना में कई गुना बढ़ गई. दो दिन में बिकने वाली शराब ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए.

गौतमबुद्ध नगर जिले में यह प्रदेश में सबसे ज्यादा शराब बिक्री का रिकॉर्ड बन गया. आबकारी विभाग ने इस बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए अपने सभी आउटलेट्स पर कड़ी निगरानी रखी.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *